May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। गुरूवार शाम हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त की। टीम ने धोलिया रोड पहुंची तो यहां एक जना अवैध शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस ने लाधड़िया निवासी 39 वर्षीय युवक शीशपाल जाट को गिरफ्तार कर लिया व उसके कब्जे से 48 पव्वे शराब बरामद की। मामला थाने में दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंप दी।