






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 20223। “अगर जिंदा हो तो खुद तो जिंदा साबित करो” मानव जीवन में आलस्य छोड़ने और सक्रियता से अपने कर्त्तव्य निर्वहन के लिए किसी महापुरुष की कही गई यह बात राजस्थान की ट्रेजरी ने ऐसी पकड़ रखी है कि पेंशनधारी बुजुर्गों को हर वर्ष खुद के जिंदा होना साबित करना पड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ कोषाधिकारी संदीप पण्डिया ने बताया कि विभागीय नियमानुसार सभी विभागों से सेवानिवृत्त पूर्व कार्मिको और उनके पारिवारिक सदस्य पेंशनरों को 31 मार्च तक जीवित प्रमाण पत्र देना होगा। इसके अभाव में अप्रैल, मई से उनकी पेंशन बन्द कर दी जाएगी। पण्डिया ने बताया कि सभी पेंशनर अपने निकटतम ईमित्र में या ट्रेजरी कार्यालय में पहुंच कर अपना जीवित प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा सकते है।



