May 20, 2026
Screenshot_8

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ में समाज सेवा व गौसेवा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले माहेश्वरी समाज के ओमप्रकाश राठी ने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में सीधे प्रवेश हासिल किया है। गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोतर माहेश्वरी सभा की बैठक में श्रीडूंगरगढ़ निवासी व जोरहाट प्रवासी ओमप्रकाश राठी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चुना गया है। सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासु दमामी ने प्रांत की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए राठी के नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर 21 कार्यमंडल सदस्यों ने सहमति जताते हुए सहर्ष अपनी मुहर लगा दी। ये कार्यकारिणी 2023 से 2026 तक कार्यरत रहेगी। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय राठी ने माहेश्वरी समाज के विभिन्न संगठनों में अपनी सेवाएं दी है। राठी कोर ग्रुप के तीन बार सदस्य रह चुके है और इस बार पूर्वोत्तर का सीधे प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी समाज में हर्ष व उल्लास का माहौल है। माहेश्वरी समाज सहित उनके मित्र व परिचित उन्हें बधाईयां दे रहें है। कस्बे के पवन राठी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी के राष्ट्रीय स्तर पर समाज के प्रमुख 21 लोगों की कार्यकारिणी में एक सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर श्रीडूंगरगढ़ के माहेश्वरी समाज में खुशी का माहौल है। विदित रहे कि ओमप्रकाश राठी कस्बे में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप विशिष्ट पहचान रखते है एवं कस्बे में गोपाल गौशाला, कृष्ण गौशाला, हनुमान क्लब सहित लगभग सभी सामाजिक संगठनों में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज की राष्ट्रीय स्तरीय कार्यसमिति बैठक में मंचस्थ अतिथि।