






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें आयोजनों के फोटो भी।
1- शहर की समस्याओं को उठाया, पालिकाध्यक्ष से की समाधान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने शहर की तीन प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा को ज्ञापन सौंप समाधान की मांग की। सदस्यों ने मुख्य बाजार सहित शहर की गलियों में घुम रहें आजाद गौवंश की समस्या का स्थाई समाधान करने, घुमचक्कर से बाजार तक मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने, यहां डिवाइडर पॉइंट पर सीसी ब्लॉक लगवा कर भरवाने, पुराने बस स्टैंड के आस पास की गलियों को भी अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांगे रखी। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष श्यामगिरी गोस्वामी, गौरीशंकर स्वामी, नारायण जोशी, अरूण नाई, आनंद जोशी सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

2- स्मार्ट मीटर के विरोध में तैयार होगा जन जागृति जत्था, एसएफआई ने जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। प्रदेश भर में सभी विद्युत कनेक्शनों पर विद्युत विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में एसएफआई जनजागृति जत्था निकालेगी। यह निर्णय मंगलवार को एसएफआई की बैठक में स्मार्ट मीटर पर रोष जताते हुए लिया गया। बैठक में निगम द्वारा सुरक्षा कार्मिकों के सहारे जबरदस्ती लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोष जताया गया एवं स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली बिलों में जबरदस्त वृद्धि होने का अंदेशा जताया गया। बैठक में जिला सह संयोजक विवेक लावा, प्रकाश गांधी, हरीप्रसाद सिखवाल, जगदीश रेगर, प्रतीक शर्मा, नारायण नाथ, मंगतूराम वाल्मीकि, डूंगरराम महिया, जगदीश रेगर, नदीम खान, जावेद बेहलिम, हारुण खान, मघाराम मेघवाल, राहुल, विशाल रेगर, प्रीतम सिंह, प्रेम रेगर, पिंटू रेगर, सोनू रेगर आदि मौजूद रहे एवं 6 अगस्त से 10 अगस्त तक शहर के सभी वार्डों में जन जागृति जत्था निकालने एवं 11 अगस्त को विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटे।
3- बुधवार को होगा गोदारा का अभिनदंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूंगर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं हाल ही में एनएसयूआई के शहर जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने वाले छात्रनेता हरिराम गोदारा का बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में अभिनंदन किया जाएगा। क्षेत्र के छात्र नेता एवं डूंगर महाविद्यालय के सक्रिय बजरंग महिया ने बताया कि शहर जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आने पर यह अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के एनएसयुआई कार्यकर्ता भी मौजूद रहेगें।
4- उपखंड स्तरीय जनसुनवाई माह के दूसरे गुरूवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। प्रतिमाह दूसरे गुरूवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई इस माह भी 14 अगस्त गुरूवार को पंचायत समिति के सभागार में होगी। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जनसुनवाई में उपस्थित रहने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है। क्षेत्र के आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में अपनी परिवाद लेकर पहुंच सकते है।
5- पुत्रदा एकादशी पर किया गौशाला में सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2025। मंगलवार को पुत्रदा एकादशी के मौके पर क्षेत्र की गौशालाओं में सेवा सहयोग किया गया। कोटासर स्थित करणी गौशाला में रोहित झालरिया, गणेश मल सुथार ने चुग्गा एवं खल-चूरी का सहयोग किया व गौवंश को आज का भंडारा समर्पित किया गया। इस दौरान ओमसिंह भाटी, मूलसिंह सांखला, पोकरराम डूडी, श्रवणसिंह भाटी आदि ने श्रमदान किया।



