






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कुनपालसर निवासी एक 15 साल की नाबालिग युवती ने अपने विवाह के पांचवें दिन ही ससुराल से भाग कर अपने परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। नाबालिग ने अपने मां, बाप, ताऊ एवं एक अन्य के खिलाफ आटे-साटे में गत 29 जनवरी को जबरन ब्याह देने एवं ससुराल पहुंचने पर ने 31 जनवरी को ससुर द्वारा दुष्कर्म करने, सास एवं पति द्वारा सहयोग करने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसकी जन्मतिथी 30 दिसम्बर 2010 है एवं वह 11वीं में पढ़ती है। लेकिन उसके भाई की शादी करने के लिए भाई के साले के साथ उसे डरा धमका कर उसका जरबन विवाह कर दिया गया। ससुराल में उसके ससुर ने उसकी सास एवं पति के सहयोग से उसके साथ 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को दुष्कर्म किया। पीडिता 2 फरवरी की रात को अपने ससुराल से भाग गई एवं छिपते छिपाते बीकानेर पहुंची। वहां एक महिला अधिवक्ता की सहायता से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग पीडिता ने इसी अधिवक्ता को अपना संरक्षक भी घोषित किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ निकेत पारीक करेगें।



