May 20, 2026
IMG-20250208-WA0010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2025। शुक्रवार अल सुबह से शुरू हुआ हादसों का दौर शुक्रवार को देर रात तक नहीं थमा। यहां शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत होने के समाचार मिले है। शुक्रवार रात के डयुटी ऑफीसर श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे बीदासर रोड़ पर गांव बाना एवं रीड़ी के बीच बने पावरहाऊस के पास सड़क पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचा गया एवं अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने अपनी एम्बुलैंस से शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। प्रथम दृष्टया शव को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से मौत होना लग रहा है। शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है एवं शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखा हुआ है। विदित रहे कि शुक्रवार को अल सुबह रतनगढ़ के पास बस-कंटेनर, परसनेऊ के पास ब्रेजा-पिकअप, कित्तासर के पास बस-बैलगाड़ी, श्रीडूंगरगढ़ में बीएसएनएल ऑफीस के सामने बाईक-बस, कालू रोड़ पर बाईक स्लीप होने, बाना गांव के पास ट्रक-कैंपर भीड़ने के हादसे हुए थे एवं देर रात बीदासर रोड़ पर बाना-रीड़ी के बीच यह एक और हादसा सामने आया है। इन हादसों में पांच जनों की मौत एवं 30 से अधिक घायल शुक्रवार को हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी एवं बाना के बीच सड़क पर मृत मिले युवक की पहचान के प्रयास जारी, पहचान हो तो पुलिस को दें जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर मृत मिला युवक।