May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2024। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से होने वाली मौते क्षेत्र में बढ़ रही है। आज सुबह दुःखद खबर प्रताप बस्ती से आई है। युवक अपने घर पर ही सुबह प्रेस कर रहा था और प्रेस करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। बस्ती में रहने वाले 35 वर्षीय रामनिवास पुत्र नोरंग तर्ड निवासी सुरजनसर की मौत हो गयी। परिजन उसे सुबह करीब 7.30 बजे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। युवक विवाहिता था व उसके छोटे बच्चे भी है। दुःखद हादसे से घर में कोहराम मच गया और पड़ोस में माहौल गमगीन हो गया है। एएसआई हेतराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई में जुटे है।