May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ बीदासर मार्ग के रेलवे फाटक के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे मोटरसाइकिल सवार एक जना चोटिल हो गया है। मोटरसाइकिल पर तीन जने सवार थे और श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहें थे। इनमे चालक पिंटू पुत्र सोहनलाल रेगर निवासी बिग्गाबास चोटिल हो गया और शेष दो जने सुरक्षित अपने घर चले गए। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस ने चोटिल को अस्पताल पहुंचाया व मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज प्रारंभ कर दिया।