May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 30 मार्च को श्रीराम नवमी के मौके पर भव्य धर्मयात्रा का आयोजन होगा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल सहित हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से निकाली जा रही इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे। यात्रा की तैयारी की प्राथमिक बैठक मंगलवार शाम बाबा चिड़पडनाथजी की बगीची में आयोजित की गई। आयोजन के लिए विस्तृत बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान 22 मार्च को भारतीय नववर्ष के मौके पर भगवा पताकाएं घर घर वितरण सबंधी जिम्मेदारी भी बांटी गई।