May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-29 at 09.16.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। बस का इंतजार कर रहें एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी और घायल ने ईलाज के दौरान पीबीएम अस्पताल बीकानेर में दम तोड़ दिया। चालक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि बाडेला निवासी सुल्तानाराम पुत्र नाराणाराम मेघवाल ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से बस चलाकर उसके ताऊ के टक्कर मारने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 मई को दोपहर 3 बजे वह अपने ताऊ लूणाराम पुत्र सुगनाराम मेघवाल को बीदासर जाने के लिए गांव से छोड़ने बालाजी धाम के आगे तलाई जोहड़ के पास आया था। हम सड़क पर साईड में खड़े थे। तभी श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आ रही बस तेज गति व लापरवाही में आई और लूणाराम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। बस चालक बस भगाकर ले गया। परिवादी ने अपने ताऊ को राहगीरों की मदद से बीदासर सरकारी अस्पताल ले गया। जहां से उसे सुजानगढ़ रेफर कर दिया। सुजानगढ़ से बीकानेर रेफर कर दिया जहां 27 की रात को ही ईलाज के दौरान लूणाराम की मौत हो गई। गुरूवार दोपहर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल ने शुरू कर दी है।