






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कस्बे की सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में बिहानी परिवार के आर्थिक सहयोग से 26 जनवरी को संस्था भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्वों पर रक्तदान शिविर के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सेवाधर्म निभाने का मौका क्षेत्रवासियों को दिया जाता है। क्षेत्र के युवा प्रति शिविर में उत्साह के साथ अपने देशप्रेम का निर्वहन करते हुए रक्तदान देकर मौत से लड़ रहे अनजान जरूरतमंदों की जान बचाने में अपनी भागीदारी निभाते है। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत एवं सहप्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर के प्रचार प्रसार हेतु सम्पर्क भी किया जा रहा है। शिविर में रक्त संग्रहण पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर की टीम द्वारा किया जाएगा।



