May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-21 at 12.43.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ टैक्सी यूनियन के सभी सदस्य मंगलवार को एकजुट हुए व मुख्य बाजार से उपखंड कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जनआक्रोश रैली निकाली। यूनियन ने नेशनल हाइवे पर ट्रोमा व उपजिला के आवंटित भूमि पर शीघ्र ट्रोमा व उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की। यूनियन अध्यक्ष श्यामगिरी गुसाई व उपाध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी ने बताया कि अक्टूबर 2023 में राजस्थान सरकार द्वारा दुर्घटनाओं की संवेदनशीलता देखते हुए क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की स्वीकृति दी, जिसका निर्माण नहीं होने से प्रति वर्ष सैंकड़ो घायलों व अन्य गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिसका खामियाजा कई परिवारों के उजड़ जाने का हो रहा है। यूनियन एकस्वर में सरकार से जनता के हक ट्रोमा को राजनीति की भेंट नहीं चढ़ाकर ट्रोमा का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग करता है। यूनियन सदस्यों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को सीएम के नाम पत्र भी सौंपा। इस दौरान उपखंड कार्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया गया। रैली में यूनियन मंत्री शौकीन काजी, डूंगरमल, बबलू, सुभाष चंद्र, राकेश, सीताराम, तौफीक, श्रवण, खालिद, छैलूसिंह, आमीन खान, शोयब, अकबर, अनवर, लूणाराम, बजरंग, रियान, शंकर गिरी, रामनिवास, असलम, फारूक, रंजनी, बाबूलाल, अनिल, सुमेर, निखिल, शहबाज, राधाकिशन, हरिनाथ सिद्ध, दिनेश, हंसराज, सराज भाटी, राजकुमार, कमल कुमार मीणा, कमालुद्दीन, हीरालाल, छोटूराम पूनम सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बाजार से उपखंड कार्यालय तक टैक्सी यूनियन ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम के नाम दिया उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन।