






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ मंडी से मोठ बेचकर गांव लौट रहें एक किसान को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। धीरदेसर चोटियान निवासी 33 वर्षीय सीताराम पुत्र पीथाराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई तोलाराम अपनी पिकअप गाड़ी से मंडी में मोठ बेचकर गांव लौट रहा था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गांव बिग्गा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे तोलाराम घायल हुआ और उसे उपजिला अस्पताल से पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।




