






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2025। एक नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने व उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि 41 वर्षीय एक महिला ने एक महिला सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए बताया कि 28 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे उसकी बेटी स्कूल से घर आ रही थी। आरोपी उसे रास्ते में से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने नाबालिग के साथ अभद्रता करते हुए बदतमीजी की। जब पीड़िता ने आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने शुरू कर दी है।



