






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2025। रविवार सुबह शहीद हेमू कालानी पार्क में राजीव भाई दीक्षित की स्मृति में योग व आयुर्वेद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राजीव दीक्षित के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ हुआ। संगोष्ठी में शामिल दो सौ से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से योग आसान का अभ्यास किया व जीवन में आयुर्वेद को अपनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास योगगुरू गोविंद सोनी व योग शिक्षक किशन शर्मा ने करवाया। उन्होंने योग के माध्यम से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने व नियमित योग अपनाने की बात कही। आयुर्वेद के बारे में डॉ राकेश सोनी ने विस्तार से जानकारी दी। डॉ सोनी ने दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया कि प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने की बात कही। कार्यक्रम के आयोजक जागरूक युवा किशन शर्मा, बलराम बेनीवाल, कालूराम मंडा, राजूराम लूखा, अन्नाराम सारण, माधव मित्तल, रामकिशन सारण ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं बखूबी संभाली। युवा टीम ने सभी का आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर तक स्वदेशी स्वावलंबन का संदेश पहुंचाना रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी राजनीतिक दल, बाह्य संस्था या संगठन का सहयोग नहीं लिया गया और बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रप्रेम के साथ स्वदेशी से स्वावलंबी बनने संदेश दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, योगगुरू गोविदंद सोनी, डॉ राकेश सोनी, विशिष्ट अतिथि योगगुरू बेगाराम लूखा, मांगीलाल उपाध्याय, मूलचंद पालीवाल का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा धाम के बालक, संस्कृत गुरुकुल के विद्यार्थी, भारती निकेतन के विद्यार्थी, सिंधी कॉलोनी वासी, हॉस्टल इंचार्ज किशन भादू सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा व प्रसाद का वितरण किया गया।




