






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2024। सेरूणा ग्राम पंचायत से एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को संभागीय आयुक्त से मिलने पहुंचा। एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने सरपंच मंजू देवी की ओर से पत्र देकर गांव में राउमावि में रमसा के तहत दो कमरे बनवाने व नारसीसर कुचोर मार्ग पर स्वीकृत आरयूबी का निर्माण कार्य चालू करवाने की मांग की है। उन्होंने सिंघवी को बताया कि करीब 6 माह पहले नारसीसर कुचोर मार्ग पर आरयूबी स्वीकृत हुआ जिसका कार्य पीडब्ल्यूडी व रेलवे द्वारा एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए कार्य को लटकाया जा रहा है। इसे शीघ्र शुरू करवाकर हजारों ग्रामीणों को राहत दी जाए। वहीं गांव में राउमावि में इसी सत्र से विज्ञान संकाय प्रारंभ हो गया है परंतु छात्र संख्या को देखते हुए कक्षा कक्ष का अभाव है। दो कमरे तुरंत बनाए जाने की जरूरत है। राठौड़ ने टाइम्स को बताया संभागीय आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए और स्कूल में दो कमरों का निर्माण करवाने के लिए जिला परिषद को भी निर्देश दिए है।




