May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2024। गांव बींझासर के राउमावि में दानदाता प्रतापसिंह राठौड़ चलकोई द्वारा स्टेशनरी वितरण की गई और इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। चलकोई ने 2024-25 के लिए उत्तरपुस्तिकांए भेंट देने की घोषणा गत वर्ष वार्षिकोत्सव पर की और मंगलवार को उसे पूरा करते हुए वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने शाला की प्रगति पर प्रसन्नता जताते हुए शाला स्टाफ, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बिठाकर रणनीति के तहत काम करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डीईईओ एवं एडीपीसी गजानंद सेवग ने नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास करने की बात कही। वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी। दानदाता प्रतापसिंह ने पालनहार योजना के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों के अध्ययन का खर्च वहन करने की घोषणा करते हुए जनसहभागिता योजना से भवन निर्माण करवाने में भी सहयोग देने की घोषणा की। इस दौरान समारोह में सरपंच मुखराम नैण ने विद्यालय में सहयोग का आश्वासन दिया। शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। संस्था प्रधान हेतदास स्वामी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता व साहित्यकार छैलूदान चारण ने किया। कार्यक्रम में कल्पना, राजकुमार शर्मा, नरेन्द्र सिंह, अंतिम कुमार, रामप्रताप स्वामी, आशा शर्मा, रमीला शर्मा, मांगीलाल मीणा, संजय, बनवारीलाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।