May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2020। दीपावली के दिन क्षेत्र में दूसरी दर्दनाक घटना सामने आई है। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि गांव जाखासर में 62 वर्षीय किसान गुल्लाराम नायक पुत्र चुन्नाराम नायक की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। गुल्लाराम ने खेत पर ट्यूबवैल बना रखा है व शनिवार को डीपी का तार हट गया। तार दुरस्त करते समय रात 10.30 बजे गुल्लाराम करंट की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्लाराम के कोई भाई व पुत्र नहीं है व भतीजे ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए व शव पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।