May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2020। साल का सबसे बड़ा त्योहार और कोरोना के बाद चारों तरफ पहला उल्लास का माहौल छाया है, ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के अभयसिंहपुरा गांव में ननिहाल आया 8 वर्षीय बालक मनोज राजपूत निवासी गांव आबड़सर राजलदेसर आज काल का ग्रास बन गया। बालक अपने माता पिता की इकलौती संतान था और दीपावली के दिन घर का एकमात्र चिराग बुझ गया है जिससे ननिहाल व ददिहाल में कोहराम मचा है। बालक शुगर से पीड़ित था व परिजन चार वर्ष से उसे बीकानेर से दवाइयां दिलवा रहें थे। शुक्रवार देर रात 2 बजे उसकी तबियत बिगड़ गई परिजनों ने दवा दी पर सुधार नहीं हुआ। बालक की तबियत और खराब हुई तो परिजन सुबह 6 बजे उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।