May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से स्वभाव में स्वच्छता अपनाने का संदेश शहरवासियों को दिया। इस दौरान अनेक स्कूलों में जाकर पालिका प्रशासन ने आने वाली पीढ़ी को घर बाहर स्वच्छता रखने की प्रेरणा दी। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में ईओ अविनाश शर्मा के निर्देशन में पालिका कार्मिकों ने पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। गलियां साफ सुथरी कर कचरा एकत्र कर ट्रेक्टरों के माध्यम से डंपिग यार्ड तक पहुंचाया गया। इस पखवाड़े का मुख्य आयोजन बुधवार को समापन समारोह के रूप में आड़सर बास के माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा। ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा करेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले समारोह में पालिका के स्वच्छता पखवाड़े के ब्रांड एबेस्डर कॉमेडियन मुकेश सोनी द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं पेटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अभिनदंन समारोह का आयोजन होगा।
कच्चा जोहड़ क्षेत्र का किया काया कल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत कालू रोड स्थित कच्चा जोहड़ क्षेत्र का काया कल्प कर दिया गया है। यहां पड़े कचरे के ढेरों को हटवा कर साफ सफाई की गई। नई मिट्टी डलवाई गई व बुधवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा। ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सुबह 10 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर कच्चा जोहड़ क्षेत्र को हरा भरा करने की शुरूआत की जाएगी। सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया ने बताया कि सड़क के किनारे पूरे कचरे को साफ करवा दिया गया है और यहां छायादार पौधे लगाने की पहल कार्मिकों द्वारा की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले कालू रोड तक फैल गया था कचरा, खूब की नागरिकों ने शिकायतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वच्छता पखवाड़े के तहत पूरा क्षेत्र साफ करवाया गया, कल होगा यहां पौधारोपण।