May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में आज शाम व्यापारी सीताराम गोदारा की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे दुकान का सामान जल कर खाक हो गया। गोदारा ने बताया कि घर में ही बनी दुकान से शाम को चाय पीने घर के अंदर गए और अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां निकलने लगी और पास ही पड़े सामान ने आग पकड़ ली। आस पास के ग्रामीणों ने भाग कर बिजली सप्लाई बंद की व पानी डाल कर आग बुझाने में मदद की परन्तु दुकान में रखें कपड़े, मनिहारी का सामान अधिक मात्रा में जल गया जिससे व्यापारी को खासा नुकसान हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कपड़े सहित मनिहारी का सामान जलने से व्यापारी को खासा नुकसान हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ ही पल में आग दुकान में फैल गई और सामान को चपेट में ले लिया।