May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में समपर्ण निधि अभियान में नागरिक उत्साह पूर्वक सहयोग दे रहें है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भैरूंदान बाहेती के परिवार ने इक्यावन लाख रुपए का चैक शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के संगठन सचिव विनायक राव देशपांडे को कोलकाता में सौंप दिया। इस निधि समर्पण समारोह में बाहेती परिवार से हरिशंकर, सुशील कुमार, राजीव कुमार, मंजीत, ऋषभ बाहेती, सहित परिवार की मातृ शक्ति श्रीमती मंजू, सीमा, पायल, जयश्री बियानी उपस्थित रही। समपर्ण निधि संगठन के सपन मुखर्जी, प्रदीप जोशी, अक्षय सारंगी, आर एन रस्तोगी, अभिषेक जायसवाल ,सरोज साहू आदि उपस्थित रहें। श्रीडूंगरगढ़ समपर्ण निधि के अध्यक्ष जगदीश स्वामी तथा पालक भैराराम डूडी ने भी बाहेती परिवार का आभार प्रकट किया व कस्बे के कार्यकर्ताओं में भी इससे उत्साह का माहौल है। बता देवें सोमवार सुबह से सम्पूर्ण कस्बे में कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर पहुंच कर संपर्क किया जाएगा व नागरिकों को राम मंदिर से जोड़ा जाएगा।