May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव बिग्गा के राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक विनोद कुमार पुत्र नानकसिंह जाट ने देहरादून रेलवे स्टेशन के निकट ही ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शनिवार रात विनोद कुमार ने आत्महत्या की और घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने से हैड कांस्टेबल देवाराम देहरादून पहुंचे। रविवार को रेलवे पुलिस की मदद से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया। बता देवें शिक्षक की बहन सरोज पत्नी रामफल जाट निवासी सरदारपुरा, चूरू ने 11 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ थाने में विनोद कुमार के लापता होने की इत्तला देते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। परिवादिया के पास उसके भाई का 10 सितंबर सुबह 7.30 बजे अंतिम फोन आया और अपना लास्ट फोन होने की बात कही। उसके बाद वह लापता हो गया और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उसकी तलाश में थी। युवक के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।