May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। अंचल के गांव बिग्गाबास रामसरा में रविवार सुबह 9 बजे से आज शाम तक बिजली गुल रही। ग्रामीण ही नहीं गांव में बच्चे व बीमार भी खासे परेशान हुए। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। गांव में ऑक्सीजन पर मरीज भी खासे बेहाल हुए। ग्रामीण दौलतराम जाखड़, चुन्नीलाल, सुभाष, गिरधारीलाल, द्वारकाधीश व अन्नाराम सहित अनेक ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोश जताया। विभागीय एईएन द्वितीय प्रभार प्राप्त राजेश रोशन ने टाइम्स को बताया कि आज दोपहर पूरी टीम को फॉल्ट ढूंढने में लगाया व अभी कुछ देर पहले ही सप्लाई शुरू कर दी गई है।