May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-06 at 19.41.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। उपखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। उपखंड स्तरीय समारोह 15 अगस्त को राजकीय रूपादेवी मोहता उमावि के खेल मैदान में होगा। जहां प्रात: 8.30 बजे ध्वजारोहण उपखंड मजिस्ट्रेड शुभम शर्मा द्वारा किया जाएगा। ध्वज सलामी वृत्ताधिकारी निकेत पारीक देंगे। मंच तैयारी व्याख्याता दीपक चौधरी व प्रदीप कौशिक द्वारा की जाएगी। पीटी व परेड प्रदर्शन में भाग लेने वाली स्कूलें अपना नाम वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजूनाथ सिद्ध केा जमा करवा सकते है। सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए विद्यालय अपना नाम राबाउमावि के महेंद्र दाधीच को दे सकते है। श्रेष्ठ प्रदर्शन व सेवाओं के लिए सम्मान के लिए चयनित कार्मिकों के नाम सभी विभाग 12 अगस्त तक उपखंड कार्यालय में जमा करावें। तीनों ही आयोजनों में चयन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। वहीं समारोह की अन्य व्यवस्थाएं नगरपालिका द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। शर्मा ने सभी सरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त को सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों, विद्यालयों व आमजन से समारोह में शामिल होने की बात कही।