






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2020। बीकानेर से 12 किलोमीटर रायसर के पास हाइवे पर एक बोलेरो व टीयूवी की भीषण टक्कर हुई है जिसमें बोलेरो में सवार एक बालक की मौके पर हो मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो बीकानेर से तेजरासर जा रही थी व टीयूवी गाड़ी झुंझुनूं से बीकानेर जा रही थी। हादसे में 5 गंभीर घायल व 6 को जनों को मामूली चोटें आने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई व घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस द्वारा बीकानेर पहुंचाया जा रहा है।





