






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2020। चुनावी पर्चे भरे जाने के बाद से ही सीपीएम, भाजपा, कांग्रेस के नेता क्षेत्र के दौरों में व जनसंपर्क में अत्यंत व्यस्त रहें। सोमवार को हुए मतदान के बाद आज सभी कुछ राहत महसूस कर रहें है। आज माकपा विधायक गिरधारी लाल महिया अपने घर से ही फोन पर चुनावी चर्चा में व्यस्त दिखें। महिया नापासर के चुनाव प्रचार में भी भाग लेने पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा भी ग्रामीणों के साथ अपने घर पर वोटों पर मंथन करते नजर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी श्रीडूंगरगढ भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंत्रणा की। नेताओं ने चुनावी भागदौड़ से तो आज निजात पाई परन्तु हर-जीत का तनाव अभी बना हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान के परिणाम 8 दिसम्बर को आएंगे और तब तक चुनावी चर्चाएं लगातार जारी रहेंगी। क्षेत्र की एक एक सीट पर तीनों बड़ी पार्टी के नेता चर्चा कर रहें है व नतीजों के बाद की रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा है। एक एक प्रत्याशियों से भी चर्चा की जा रही है और अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट ली जा रही है। आज आप भी जानें की सोमवार को पंचायत चुनाव मतदान के बाद आपके नेता मंगलवार को क्या कर रहें है। अपने क्षेत्र के सभी विश्वसनीय व प्रामाणिक खबरों के लिए आप जुड़े और सभी साथियों को जोड़े श्रीडूंगरगढ टाइम्स के साथ।






