May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2023। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीडूंगरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवा उन्हें बधाई देंगे। पूर्व प्रधान छौलूसिंह शेखावत ने बताया कि बिग्गा बास स्थित महेश भवन में 17 अप्रेल सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पूरे उपखंड से रक्तदाता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पहुंच कर रक्तदान कर सकेंगे। शेखावत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जागरूक नागरिकों द्वारा दिया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में क्षेत्र की युवा शक्ति रक्तदान करने के प्रति जागरूक होकर रक्तदान करें। शिविर में बड़ी संख्या में भाजपाई नेता व युवा भाग लेंगे तथा अनेक स्वयंसेवक युवा शिविर आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।