May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2023। राजस्थान सरकार द्वारा एक ओर ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कुछ देर पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषणा का आदेश जारी किया है। बता देवें विद्यार्थी या अभिभावक भ्रमित ना हो क्योंकि मंगलवार को सभी बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय पर होगी। कक्षा 8 की संस्कृत, कक्षा 10 का स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कक्षा 12 की चित्रकला, महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं अपने तय समय पर ही आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सरकार ने शिक्षा विभाग की वीसी के आदेश दिए थे जो अभी तक यथावत है। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के आयोजन को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है समस्त परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार होगी।