May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2024। प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गोम्बर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मीनाक्षी गोम्बर, सहित तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ अंकित स्वामी, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित बंसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुमिता कुकारी, दंत रोग चिकित्सक डॉ गौरव सिंघल तथा डॉ परमेश्वर भादू रविवार को शेरमल सोना देवी चेरीटबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित निःशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। ट्रस्ट द्वारा सेसोमू स्कूल परिसर में रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इस विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। विदित रहें ट्रस्ट द्वारा चूरू, श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक स्थानों पर चिकित्सा शिविरों में सहयोगी के रूप पूर्व में भी सेवाएं दी है। ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने क्षेत्र वासियों को शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवाओं का लाभ लेने के लिए आह्वान किया है। आप सभी पाठक किसी बीमार व रोगी तक ये समाचार पहुंचा कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श लेने की सलाह जरूर देवें जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ में मदद मिल सकें।