May 20, 2026
000000000

पानी पीने घर में गया, वहीं गिरते ही हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाना क्षेत्र में इन्दिरा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय मनीष कुमार शर्मा पुत्र दिवंगत संजीव कुमार शर्मा की अपने घर में ही गिर जाने से मौत हो गई। परिवादी के चाचा चंद्रकांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे उसका भतीजा मनीष घर में पानी पीने गया और नीचे गिर गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आंशका जताई गई। पुलिस ने गुरूवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल राजेन्द्र को दी है।
चक्कर आ जाने से सड़क पर गिरा पदयात्री, हुई मौत।
कोलायत थाना क्षेत्र में पुगल के जाटों के बास निवासी लालाराम पुत्र नारणाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय जगाराम रामदेवरा पैदल यात्रा पर जा रहा था। 3 सितंबर शाम के समय उसे अचानक चक्कर आ जाने से जगाराम सड़क पर गिर गया जिसे दियातरा अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। फिर पीबीएम अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने जगाराम को चेक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और मर्गकी जांच थानाधिकारी लखवीरसिंह को दी गई है।
अचानक बिगड़ी तबियत और युवकी हो गई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के मरूधर नगर निवासी ओमवीरसिंह पुत्र हरिसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका साला 37 वर्षीय कौशलेन्द्र पुत्र बहादुरसिंह चौधरी निवासी भरतपुर हाल में विद्युत विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत था। बुधवार रात करीब 1 बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिससे इलाज हेतु बागड़ी अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीजा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच एसआई बुधाराम को दी गई है।
पदयात्री की कोलायत सरोवर में डूबने से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाना क्षेत्र में पुरानी आबादी श्रीगंगानगर निवासी लालचंद पुत्र वेदप्रकाश नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पुत्र 23 वर्षीय राजेन्द्र नायक रामदेवरा पैदल जाने के अपने दोस्तो के साथ रवाना होकर मंगलवार को सुबह 10 बजे वे कोलायत पहुंचकर कपिल सरोवार पर पहुंचकर स्नान करने लगे। तभी राजेन्द्र का पैर फिसल जाने से वह सरोवर में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग की जांच थानाधिकारी लखवीर सिंह को दी गई है।
बाइक से गिरने पर हुई पिता की मौत, पुत्र ने दी रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाना क्षेत्र में गांव बदरासर, बीकानेर निवासी संपत भाट ने पुलिस को बताया कि वह अपने 60 वर्षीय पिता भादरराम भाट के साथ 31 अगस्त को मोटरसाइकिल पर शोभासर से बदरासर जा रहे थे। अचानक गाय सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर वे नीचे गिर पड़े और ईलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल राजेन्द्र को दी गई है।
खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणसर निवासी महेन्द्र पुत्र घमण्डाराम मेघवाल मंगलवार शाम को खेत पर काम कर रहा था। अचानक खेत में लगे ट्रांसफार्मर के तार से करंट लग गया जिससे महेन्द्र की मौत हो गई। मृतक के भाई जयराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी जसवीर कुमार को दी है।
मानसिक व श्वास रोगी की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में स्थित अपना घर आश्रत में 1 सितंबर को मानसिक व श्वास रोग से पीड़ित रतिराम की मौत हो गई। संतोष पुत्र देगबहादुर कोटवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई बुधराम को सौंप दी है।