May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ से श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वाधान में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने सरदारशहर पहुंच कर गुरु दर्शन किए। तेरापंथ महिला मंडल ने खम्मा घनी गुरुवर गीतिका के माध्यम गुरुदेव की अभिवंदना की। श्रीडूंगरगढ़ श्रावक समाज ने भावों की प्नस्तुति दी। सभा के कार्यकारी मंत्री अभिजीत पुगलिया ने श्रीडूंगरगढ़ में त्रिदिवसीय पावन प्रवास फरमाने पर गुरुदेव के प्नति कृतज्ञता प्रकट की व निवेदन किया कि गुरुदेव इस प्रवास को बढ़ाकर अधिकतम करने की कृपा करें जिससे गिरीगढ़ को पूज्य प्रवर का ज्यादा से ज्यादा मंगल सान्निध्य मिल सके। वरिष्ठ श्रावक जतनलाल पुगलिया ने अपनी भावनाएं प्रकट की व गुरुदेव से श्रीडूंगरगढ़ में चार दिवसीय प्रवास का करबद्ध निवेदन किया। आचार्य ने सेवा ग्राही साध्वियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज को श्रद्धा व समर्पण के साथ संघ की सेवा करने की प्रेरणा दी व परिस्थितियों के अनुसार प्रवास का समय बढ़ाने पर चिंतन का भाव प्रकट किया। इस गुरु दर्शन यात्रा में तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल व अणुव्रत समिति ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या मंडल की सदस्य बालिकाओं ने किए आचार्यश्री के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला मंडल ने प्रस्तुत की गीतिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य श्री महाश्रमण जी महाराज के दर्शनार्थ श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे श्रद्धालु।