May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल श्रीडूंगरगढ़ आएंगे और रक्तदाता युवाओं का हौसला बढाएंगे। बुधवार को तेजा मंदिर में दिवंगत जेठाराम जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्घाटन दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल करेंगे। ट्रस्ट के मुकेश जाखड़ ने बताया कि क्षेत्र के गांवो में रक्तदान के प्रति जागरूकता का सघन प्रचार किया जा रहा है। जाखड़ ने बताया कि कल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा जिसमें पूरे अंचल से रक्तदाता युवा रक्तदान करने पहुंचेगे। शिविर के दौरान किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के किसान अपनी समस्याएं उठाएंगे।