May 31, 2026
WhatsApp Image 2026-05-31 at 17.43.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ में कालूबास में जैन शैली में जैन मंदिर का नव निर्माण करवाया जाएगा। 2 जून 2026, मंगलवार को जिनालय जीर्णोद्धार का विशेष पूजन आयोजन होगा। श्रीओसवाल पंचायत सदस्यों द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में महापूजन के मुख्य लाभार्थी भामाशाह भीकमचंद सुशीला पुगलिया व निर्मलकुमार संतोषदेवी डागा होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि पूज्य श्रीजिनपीयूषसागर जी महाराज के आशीर्वाद से और शासनरत्न मनोजकुमार बाबूमलजी हरण की प्रेरणा से किए जाने वाले आयोजन में महोत्सव के संचालक श्रीजिनेश्वर युवा परिषद बीकानेर का रहेगा।
मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान व नाकोड़ा भैरव की सुदंर मूर्तियां होगी। मंदिर के संगीतकार रामलाल एंड पार्टी घाणेराव, विधिकारक गौरव जैन नागदा, शिल्पकार सुरेश सोमपुरा होंगे। कार्यक्रम मंगलवार सुबह 8.30 बजे स्नात्र पूजा, नवगहादिक पाटलापूजन से धार्मिक आयोजन प्रारंभ होगा। सुबह 10 बजे श्रीपार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन प्रारंभ होगा व 11 बजे जीर्णोद्धार कार्य की घोषणा व चढ़ावे होंगे। जिनालय जीर्णोद्धार का मुहूर्त व लाभार्थियों का बहुमान सम्मान दोपहर 12.36 पर होगा तथा दोपहर 1 बजे सकल संघ का प्रसाद कार्यक्रम होगा। ओसवाल पंचायत कार्यकारिणी सदस्य उत्साह के साथ धार्मिक उत्सव की तैयारियों में जुटे है। पूरे जैन समाज में कार्यक्रम को लेकर उत्सव का माहौल छाया है।