






पालिका क्षेत्र में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमिगत जल के चिंताजनक स्थिति में पहुंचने के बाद क्षेत्र में जल संकट स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। ऐसे में सरकार द्वारा चलाए जा रहें वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहें है। रविवार को कस्बे के शहीद भगतसिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए वर्षा जल संचयन, पानी की बचत, जल स्त्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने जल को जीवन का आधार बताते हुए जल संचय करने की अपील की। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने उपस्थित लोगों को जल सरंक्षण करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुरजीत धायल, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, रतनसिंह राठौड़, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, भरत सुथार, भवानी प्रकाश तावणिया, विक्रम सिंह शेखावत, रजत आसोपा, नारायण कलाणी, मूलचंद इंदौरिया, ओमप्रकाश नाई, गजानन्द दाधीच, परमेश्वरलाल स्वामी, रामकिशन दर्जी, चैनरूप, रतिराम गुर्जर, मालचंद व्यास, इंद्रचंद सिखवाल, सीताराम गुरावा, पूर्णनाथ सिद्ध, शिव बिहानी, गणेश बिहानी, सूरजभान स्वामी सहित अनेक लोग शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् ओमसिंह राजपुरोहित ने किया।

माकपा 5 जून को करेगी उपखंड कार्यालय का घेराव, तैयारी शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा की शहर ब्रांच कमेटी श्रीडूंगरगढ़ की बैठक रविवार को माकपा कार्यालय में मदनलाल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ शहर की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया। मीडिया प्रभारी गौरव टाडा ने बताया कि शहर के लोग लंबे समय से पेयजल संकट, अनियमित बिजली आपूर्ति, चरमराई सफाई व्यवस्था, बरसाती पानी निकासी की समस्या, बंद पड़ी रोड लाइटों तथा ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। परंतु प्रशासन इन मुद्दों के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर माकपा 5 जून को उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने व घेराव करने की चेतावनी दी। ब्रांच सचिव अशोक शर्मा ने चेतावनी देते हुए प्रशासन के नहीं चेतने पर व्यापक आंदोलन किए जाने की बात कही। बैठक में ब्रांच सचिव कॉमरेड अशोक शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव टाडा, मदनलाल प्रजापत, डूंगरराम महिया, हरिप्रसाद सिखवाल, हनुमान मेघवाल, सुभाष जावा, मुकेश दमामी, मुकीम, अनीश, मनसूर अली, साहिल एवं सीताराम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





