






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में लगातार एक के बाद सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। कल तीन दुर्घटनाओं के बाद रविवार को लखासर टोल के निकट ही एक और सड़क दुर्घटना हुई है। लखासर टोल से टोल कर्मी कल्याणसिंह व राधे मोटरसाइकिल पर लखासर की ओर रवाना हुए। लखासर से पहले ही तेज गति से दौड़ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हुए। घायलों को टोलकर्मी ही एंबुलेंस में लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे। यहां से गंभीर घायल कल्याणसिंह को चिकित्सकों ने बीकानेर रेफर कर दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम सहित पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस स्कॉर्पियो व बाइक को थाने पहुंचाने की कार्रवाई कर रही है और वहीं चालक को डिटेन कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।




