






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। हनुमान क्लब श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे आयोजन में दूसरा सेमीफाइनल बेहद रोमांचक हुवा। ओर निकटतम मुकाबले में बजरंग क्लब नापासर ने श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स को हरा कर उसकी फाइनल की उम्मीदे तोड़ दी। टॉस किशनलाल मूंधड़ा ने करवाया और श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स ने टॉस जीत कर सर्विस ली थी। सेमीफाइनल के इस कड़े मुकाबले में 15-12, 2-15, 15-9 के अंकों से बजरंग क्लब नापासर ने श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स को हरा दिया। अब कुछ ही देर में फाइनल मैच शुरू होने वाला है। फाइनल मुकाबले में गजनेर स्पोटर्स ओर बजरंग क्लब नापासर आपस मे भिड़ेंगे। मैच देखने के लिए दर्शकों में बेहद उत्साह है और जबरदस्त हूटिंग के बीच मैच हो रहे है।




