May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2024। पीबीएम अस्पताल में प्रसव के लिए गई 22 वर्षीय गर्भवती काल का ग्रास बन गई। मृतका के पिता रामचंद्र सुथार ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री ममता को गुरूवार को डिलेवरी के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसे वहां घबराहट होने पर पिता उसे घर ले आया और घर पर भी घबराहट हुई तो वापस उसे अस्पताल ले आया। जहां ईलाज के दोरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी समरवीर सिंह को दी है।
डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाना क्षेत्र के गांव अमरपुरा निवासी उदाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया की उसकी पत्नी 40 वर्षीय गीता देवी नायक गुरूवार सुबह डिग्गी से पानी निकालने गई। तभी पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गई। यहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जांच थानाधिकारी धमेंद्र सिंह करेंगे।