May 21, 2026
000000

गयाजी में हो रहा विशेष आयोजन, हो रहा पितृतर्पण का विशेष अनुष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गयाजी धाम में भागवत कथा का धर्ममय आयोजन हो रहा है। वहां पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा में श्रीडूंगरगढ़ निवासी व प्रवासी श्रद्धालु शामिल हो रहे है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि गयाजी में कथा के साथ नित्य पितृतर्पण पूजन किया जा रहा है। कथा व पितृतर्पण पूजन में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ठहरने सहित रहने खाने की उत्तम व्यवस्थाएं की गई है। ये दिव्य आयोजन 16 सितंबर तक आयोजित होगा। अनेक परिवारों द्वारा घर बैठे पितरों के मोक्ष के लिए भागवत कथा का मूल पाठ भी करवाए जा रहें है। गयाजी में पूजन में शामिल होने या पितृ तर्पण पूजन करवाने, के लिए श्रद्धालु 9982033101 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गयाजी धाम में हो रहा है दिव्य आयोजन।

बिग्गा में आयोजित कथा में गौरक्षा की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में गौसेवार्थ आयोजित भागवत कथा में शनिवार को कथा के दूसरे दिन कौशिकजी महाराज ने सत्य की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं और असत्य से बड़ा कोई पाप नहीं है। महाराज ने राजा परीक्षित की कथा विस्तार से सुनाई व राजा के कर्तव्यों का उल्लेख किया। महाराज ने गौ महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गाय पृथ्वी का स्वरूप है और बैल धर्म का, इनकी रक्षा से ही धर्म व संस्कृति और राष्ट्र बच सकेगा। कथा में गांव बिग्गा सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु शामिल होने पहुंच रहें है।

गांव बिग्गा