May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-04 at 20.40.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सड़कें शाम होने के बाद तो वाहन चालकों के लिए हादसों की सड़कें बन चुकी है। अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार नेशनल हाईवे पर गांव जोधासर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एम्बुलैंस मौके पर पहुंची है एवं पुलिस को भी सूचना दी गई है। बाईक सवार बाईक पर अकेला ही सवार बताया जा रहा है एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाने की कार्रवाही की जा रही है। घटनास्थल जोधासर से करीब 1.5 किमी श्रीडूंगरगढ़ की और बताया जा रहा है एवं मृतक के सर में गंभीर चोटें आई एवं मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।