






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2024। घुमचक्कर के पास बिग्गा बास में एक मकाने की तीसरी मंजिल पर अचानक आज सुबह आग लग गई। यहां रखी एक वॉशिंग मशीन, कुछ घरेलू सामान व लकड़ी जलकर खाख हो गई। नुकसान अधिक होता उससे पूर्व ही पालिका दमकल मौके पर पहुंच गई व शंकरलाल ने आग पर काबू कर लिया। एएसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सिंह ने बताया कि इकबाल पुत्र गुलाम नबी के मकान की तीसरी मंजिल पर रखे सामान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसे काबू कर लिया गया है। गनीमत रही यहां भीड़भाड़ वाले इलाके में आग फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया।





