






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव बाना में बीती रात श्रीबांके बिहारीलाल गौशाला में गौसेवार्थ शानदार जागरण का आयोजन संपन्न हुआ। जागरण में बड़ी संख्या में बाना सहित आस पास के गांवो से श्रद्धालु भक्ति रस का आनंद लेने पहुंचे। प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी और श्रद्धालुओं ने मन खोल कर लाखों की सहयोग राशि गौसेवार्थ गौशाला में समर्पित की। मुंडेल ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की, उन्होंने कहा कि स्थापना वर्ष में जब वे आए तब से मात्र चार वर्षों में गौशाला में सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होंने गांव के हर घर को बिना किसी राग द्वेष के गौशाला से जुड़ने का आह्वान भी किया। इस दौरान गौशाला समिति के सदस्य खासे सक्रिय रहें और आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाएं संभाली। सदस्यों ने अतिथि ओमजी मुंडेल का अभिनदंन किया। समिति अध्यक्ष फुसाराम बाना ने सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना सहित समिति सदस्यों का, सभी ग्रामीणों का और श्रद्धालुओं का आभार जताया।







