May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2024। नेशनल हाइवे पर पशुओं से वाहनों की टकराने की घटनाओं में लगातार ईजाफा हो रहा है। देर रात लखासर टोल से श्रीडूंगरगढ़ की ओर तीन किलोमीटर दूरी पर एक ट्रक बीच सड़क ऊंट से टकराया। जिसमें ऊंट गंभीर रूप से घायल हो गया व मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सांसद अर्जुनराम मेघवाल को लखासर टोल तक एस्कॉर्ट करने बाद लौट रही पुलिस टीम से एक किलोमीटर आगे ही हुई और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। हैड कांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल राजवीर व महीपाल सहित 112 के ड्राइवर पवन मौके पर पहुंचे। दल ने ऊंट के शव को हाइवे से हटवाया और ट्रक को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाकर खड़ा करवाया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी।