May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2024। क्षेत्र में एक विवाहिता का पीछा करने, मौका देखकर उसकी ननद के साथ मारपीट कर भगा देने के बाद विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट करने, उसके पति को जान से मार देने, ओलमा देने पर विवाहिता को उठा ले जाने की धमकी देने का शर्मनाक मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपी मनोज पुत्र भागुराम मेघवाल निवासी उत्तमामदेसर, नोखा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया आरोपी अपने मामा मामी के साथ उसके गांव में ही रह रहा है। वह जब भी घर से बाहर निकलती है तो आरोपी उसका पीछा करता है और गंदे इशारे करता है। करीब पांच दिन पहले वह शौच के लिए अकेली गई तो आरोपी ने उसके पीछे से आकर उसे जबरदस्ती फोन दिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाते हुए पति को जान से मारने की धमकी दी। परिवादिया ने डर के मारे फोन रख लिया तो आरोपी उसे फोन करके अश्लील बातें करने लगा और धमकियां देने लगा। जब उसने किसी से कुछ नहीं कहा तो आरोपी का हौसला बढ़ गया। गत 20 सितंबर की शाम वह अपनी ननद के साथ बाहर गई तो आरोपी ने ननद को मारपीट कर धक्के देकर भगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की नियत से उसे नीचे पटक दिया। जब परिवादिया ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ मारपीट की। ननद व पति मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। पति ने उसका पीछा भी किया परंतु आरोपी हाथ नहीं आया। घर आकर उसने पूरी घटना बताई तो पति, ससुर, सास, देवर व जेठूते ने आरोपी को दकाला व उसके मामा मामी को ओलमा दिया तो वह आवेश में आ गया। आरोपी ने परिवादिया को उठाकर ले जाने की धमकियां दी। अनेक मौजिज लोगों ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माना।