May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-12-21 at 11.33.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2025। मूंगफली से भरे एक ट्रेक्टर में पीछे झाल नजर नहीं आने से एक ट्रक पीछे से भीड़ गया और ट्रेक्टर पलट गया, जिससे मूंगफली बिखर गई और हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

देर रात करीब 10.30 बजे हाइवे पर सेरूणा बस स्टैंड के निकट ही बीकानेर से आ रहा एक ट्रक आगे खड़े मूंगफली भरे ट्रेक्टर से टकरा गया। इससे ट्रेक्टर पलट गया और मूंगफली सड़क पर फैल गई। गनीमत रही चालक मामूली चोटिल हुआ। ट्रेक्टर चालक को बादनूं जाना था और चाय पानी के लिए सेरूणा स्टैंड पर रूका था। सेरूणा थाने से एसआई सत्यवीर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व हाइवे पर लगा लंबा जाम खुलवाया। खबर लिखे जाने तक इस संबंध के कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।