May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-24 at 20.39.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। गुरूवार को चार सड़क दुर्घटनाएं हुई वहीं शुक्रवार देर शाम बाना रोड पर ही एक ट्रक ने तेज गति में दौड़ते हुए एक ऊंट गाड़े को पीछे से टक्कर मार दी। ऊंट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है व ऊंट गाड़ा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में कल्याणसर नया निवासी 40 वर्षीय कुम्भाराम पुत्र खिराजराम मेघवाल घायल हो गया है। घायल को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया है।