






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय गिरोह का एक चोर पकड़ा है। गत 22 अप्रैल को कालूबास के वार्ड 3 में रामलाल पुत्र जगदीश प्रसाद छंगाणी तथा इसी वार्ड के चुन्नीलाल पुत्र मोहनलाल के घर मे गत 21 अप्रैल को हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने एक चोर पकड़ा है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि 20 वर्षीय संजय पुत्र नांचाराम बावरी निवासी रामपुरा थाना भठिंडा को पकड़ लिया है। आरोपी से सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन बन्द घरों में चोरियां करता है तथा इसके खिलाफ अनेक मामले दर्ज है। चोर को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर इसके दूसरे साथियों को भी नामजद कर लिया गया है। इससे पुलिस को अन्य मामले भी खुलने का अंदेशा भी है।





