May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-09 at 21.13.54 (1)

सूडसर में जागरूक युवाओं ने तीन दिन में 6000 पौधों का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2024। अंचल की उपतहसील सूडसर में गांव के जागरूक युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से गांव में 6000 पौधे वितरित किए। युवाओं ने एक व्हाट्सएप ग्रुप “कुटुंब वनम” बनाया और इसी के माध्यम से पर्यावरण जन चेतना का अभियान का प्रारंभ किया है। युवाओं की टीम ने 7 जुलाई से 9 जुलाई तक तीन दिन में 6000 पौधे वितरित कर दिए है। ग्रुप सदस्यों ने टाइम्स को बताया कि अभियान के पहले दिन टेऊ गांव की राबाउमावि में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गजानंद सेवग, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया ने इस मुहिम का शुभारंभ किया। स्कूल में ग्रामीणों को भी नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए। अगले दो दिनों तक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ सरकारी संस्थाओं में पौधे वितरित किए गए। ग्रुप के जागरूक साथी मांगीलाल ने बताया कि पौधा देने के साथ ही उस व्यक्ति का नाम, मोबाइल नम्बर लिया गया है जिससे समय समय पर पौधों की देखभाल के बारे में निरीक्षण भी किया जा सकें। ग्रुप एडमिन अरुण वर्मा के साथ रमेश, रामकरण, सुरेश, मांगीलाल, आलोक, बजरंग सहित बड़ी संख्या में गांव के युवा शामिल है और अपनी सेवाएं दे रहें है। ग्रामीणों ने युवा जोश का स्वागत करते हुए पर्यावरण जन चेतना अभियान की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के युवाओं ने की पहल, कर रहें हजारों पौधारोपण।

मोमासर में 2000 से अधिक पौधों का वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर को हरा भरा करने के लिए रविवार से पौधा वितरण अभियान चल रहा है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने टाइम्स को बताया कि अभियान की शुरूआत बनिया जोहड़ में पौधारोपण से की गई व गांव के आंगनबाड़ी केंद्रो, सर्व समाज श्मशान भूमि, गौशाला प्रांगण, स्कूलों व घरों में पौधे वितरित कर इनके पालन पोषण के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस दौरान उन्नत किस्म के नीम, खेजड़ी, गुलमोहर, कनेर, जामुन, नींबू, अनार, बेलपत्र, कनेर, टाली, अमरुद, अशोक के पौधे लगाए जा रहें है। इस दौरान अनेक ग्रामीण व सरकारी कार्मिक अपनी सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपसरपंच जुगराज संचेती ने किया हरित मोमासर का शुभारंभ।