May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। हाइवे की विवादित 7 बीघा भूमि पर ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का नव निर्माण शुरू करवाने के लिए पूरे अंचल में आंदोलन अब तेज होगा। ये बात पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने बुधवार को धरना स्थल पर आयोजित बैठक में कही। महिया ने कहा कि 227 दिन से लोग धरने पर बैठे है परंतु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रैंग रही है। महिया ने कहा कि ये जनता की मांग है और इसके लिए आगामी 3 जून को एक चेतावनी सभा का आयोजन किया जाएगा। महिया ने कहा कि आमजन की मांग है और बिना किसी राजनीति के आमजन को इस मांग से जोड़ा जाएगा। इसमें लिए शहर में चार भागों में जनसंपर्क किया जाएगा। सदस्यों ने आपसी सहमति से संघर्ष टोलियों का गठन किया। कालूबास में पेमाराम नायक, डूंगरराम महिया, सुभाष जावा, दुर्गाराम नायक, सरवर हिदुस्तानी, उस्मान दमामी, रामा चौधरी, गणेश सियाग, पूर्व पार्षद हनुमान को जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मोमासर बास में आशीष जाड़ीवाल, मंगतूराम, राजेंद्र स्वामी, उस्मानगनी भाटी, आड़सर बास में मदनलाल प्रजापत, कानाराम प्रजापत, लालचंद, मोहन प्रजापत, भंवरलाल प्रजापत, बिग्गाबास में हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, जावेद, बाबूलाल रेगर, प्रेमकुमार शर्मा, देवीलाल कलाणी, सुभाष, जेकी रेगर, पवनसुत, दीनदयाल सिखवाल, रामनिवास बाना, रवि बारूपाल, चुन्नीलाल टाडा, रोहिताश, प्रेमाराम महिया, हनुमान राजपुरोहित, मोहन पुरोहित, आमीर खोखर, जगदीश तिवाड़ी को संपर्क का कार्य दिया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जॉन बनाकर सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, भगवाननाथ सिद्ध बेनीसर, राजेंद्र जाखड़, सुखराम महिया, सीताराम सेरूणा, अमरगिरी, मुकेश सिद्ध, सत्तुनाथ काननाथ जाखड़, मोहन गोदारा, गोपाल, शेखर रेगर, हनुमान कूकणा, मुखराम नायक, मामराज महिया, सुरजाराम गोदारा, मामराज गोदारा, भंवरलाल भुंवाल, मालाराम आड़सर, मोडाराम तर्ड, उपप्रधान प्रतिनिधि मालाराम नैण, रूपाराम बुड़िया, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, सरपंच टेऊ सुनिल, ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राजेंद्र स्वामी, मुकेश ज्याणी, हरिराम,, दौलतराम, सरपंच नंदलाल व सुनिल मेघवाल, किसान सभा के तहसील मंऋी राजेंद्र जाखड़, देवीसिंह भाटी, अमरगिरी पूनरासर, जावेद बेहलिम, सुभाष जावा, सुदंर ज्याणी सहित अनेक संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए।