May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी के नेतृत्व में निकटवर्ती कालू गांव में विमल भादाणी पुत्र कन्हैयालाल भादाणी के आवासीय परिसर के बाहर के कमरे में छानबीन की गई। मौके पर 28 घरेलू एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। गौरतलब है कि इसी आवासीय परिसर में पूर्व में भी गैस सिलेंडर जब्ती की कार्यवाही माह जनवरी में की गई थी परंतु विमल भादाणी द्वारा पुनः अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने पर यह कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में कालू पुलिस थाने के एएसआई भंवरलाल व हेड कांस्टेबल रामसिंह के साथ जाब्ता भी मौजूद रहा। प्रवर्तन अधिकारी अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और एलपीजी गैस सिलेंडर के किसी भी तरह के अवैध भंडारण या उपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।